Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन ● दादरी की 100 करोड़ की पेयजल परियोजना पर घिरा प्रशासन, 12 साल बाद भी नहीं मिला पानी; उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज ● राहुल गांधी की शिक्षा मुहिम! क्यों चुने गए देश के चार सबसे बड़े एजुकेशन हब? ● शिवसेना (UBT) में टूट की अटकलें तेज, संजय राउत का बड़ा आरोप! सांसदों को दिए जा रहे 15 करोड़ रुपये ● नोएडा एयरपोर्ट से पहली कार्गो फ्लाइट रवाना, व्यापार और किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा ● नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा शुरू, पश्चिमी यूपी के उत्पादों को मिलेगा Global Market का सीधा रास्ता

NIIMS मेडिकल कॉलेज ग्रेटर नोएडा में MBBS Batch 2025 की White Coat Ceremony का आयोजन

ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) की संघटक इकाई नोएडा इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (NIIMS) में MBBS Batch 2025 के विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया।
top-news

ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) की संघटक इकाई नोएडा इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (NIIMS) में MBBS Batch 2025 के विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। यह समारोह मेडिकल छात्रों के पेशेवर जीवन की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक है, जो उन्हें चिकित्सा सेवा, नैतिक मूल्यों और मानवता की सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मिथिला, MEU Coordinator, NIIMS के स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद पारंपरिक दीप प्रज्वलन संपन्न हुआ।


दीप प्रज्वलन में डॉ. विक्रम सिंह, Chancellor, NIU; प्रो. (डॉ.) उमा भारद्वाज, Vice Chancellor, NIU; डॉ. एस. एन. गुप्ता, Director, NIIMS; डॉ. आशीष निर्वाण, Dean, NIIMS और डॉ. आशीष मारवाहा, Medical Superintendent, NIIMS उपस्थित रहे। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सा केवल एक profession नहीं बल्कि lifelong commitment है, जिसमें compassion, integrity और excellence की अहम भूमिका होती है। छात्रों को knowledge के साथ sensitivity, discipline और continuous learning पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई।

समारोह का मुख्य आकर्षण तब रहा जब MBBS Batch 2025 के छात्रों ने समूहों में White Coat धारण किया, जो उनके medical journey की औपचारिक शुरुआत का संकेत है। इसके बाद महर्षि चरक शपथ दिलाई गई, जिसमें छात्रों ने ethical practice, patient care और professional conduct का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि NIIMS के future doctors modern technology, AI in healthcare और strong clinical skills के साथ समाज की सेवा में अपना योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *