Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Union Budget 2026: नोएडा को मिलेगा मेगा बूस्ट, ये 4 सेक्टर बदलेंगे पूरे NCR की तस्वीर

केंद्रीय बजट 2026 ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी क्षेत्र के लिए विकास का नया रोडमैप तैयार कर दिया है। बेहतर कनेक्टिविटी, हाईटेक इंडस्ट्री और मैन्युफैक्चरिंग पर सरकार के फोकस से यह इलाका आने वाले वर्षों में उत्तर भारत का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन बन सकता है। बजट में हाई-स्पीड रेल, एमएसएमई, फार्मा और सेमीकंडक्टर जैसे चार अहम सेक्टरों को प्राथमिकता दी गई है, जिससे न सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा बल्कि निवेश और रोजगार के बड़े अवसर भी पैदा होंगे। खासतौर पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के आसपास के क्षेत्र को इसका सीधा फायदा मिलने वाला है।
top-news

बजट की सबसे बड़ी घोषणाओं में दिल्ली से वाराणसी तक हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर शामिल है। इस कॉरिडोर का पहला स्टेशन जेवर एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित है, जिससे नोएडा और यमुना सिटी की कनेक्टिविटी देश के बड़े शहरों से सीधे जुड़ जाएगी। यात्रा समय घटने से रियल एस्टेट, लॉजिस्टिक्स और टूरिज्म को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। वहीं एमएसएमई और वस्त्र उद्योग पर सरकार के फोकस से यमुना सिटी में विकसित हो रहे अपैरल और एमएसएमई क्लस्टर को नई ताकत मिलेगी। सस्ते लोन, तकनीकी अपग्रेड और निर्यात प्रोत्साहन से छोटे उद्योग यहां निवेश के लिए आकर्षित होंगे, जिससे स्थानीय युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार बढ़ेगा।

फार्मा सेक्टर के लिए घोषित 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश से यमुना सिटी में बन रहा मेडिकल डिवाइस पार्क तेजी से विकसित होगा। सड़क, बिजली, पानी और कॉमन फैसिलिटी सेंटर जैसी सुविधाओं से मेडिकल उपकरण निर्माण को बढ़ावा मिलेगा और आयात पर निर्भरता कम होगी। वहीं सेमीकंडक्टर नीति 2.0 के तहत नोएडा और यमुना सिटी को टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी है। एचसीएल और फॉक्सकॉन के सहयोग से प्रस्तावित सेमीकंडक्टर प्लांट हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च और स्किल्ड जॉब्स के नए दरवाजे खोलेगा। कुल मिलाकर, बजट 2026 ने नोएडा-NCR को देश के विकास मानचित्र पर और मजबूत कर दिया है।