Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● दादरी की 100 करोड़ की पेयजल परियोजना पर घिरा प्रशासन, 12 साल बाद भी नहीं मिला पानी; उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज
● राहुल गांधी की शिक्षा मुहिम! क्यों चुने गए देश के चार सबसे बड़े एजुकेशन हब?
● शिवसेना (UBT) में टूट की अटकलें तेज, संजय राउत का बड़ा आरोप! सांसदों को दिए जा रहे 15 करोड़ रुपये
● नोएडा एयरपोर्ट से पहली कार्गो फ्लाइट रवाना, व्यापार और किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा
● नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा शुरू, पश्चिमी यूपी के उत्पादों को मिलेगा Global Market का सीधा रास्ता
● ग्रेटर नोएडा में अवैध कूड़ा डंपिंग पर सख्ती, जीटा वन में चार ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी गईं, एक लाख रुपये का जुर्माना
● राम मंदिर दान पेटिका विवाद: दूसरी बार मंदिर पहुंची SIT, पुजारियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों से होगी पूछताछ
● ममता बनर्जी ने भवानीपुर हार को दी हाईकोर्ट में चुनौती, शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल
● Noida International Airport: अपनी जमीन देने वाले किसानों ने भरी पहली उड़ान, 104 वर्षीय राजवती देवी हुईं भावुक
● Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में झमाझम बारिश, गर्मी से राहत लेकिन बढ़ेगी उमस
गौतम बुद्ध नगर में MSME सशक्तिकरण के लिए RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के सशक्तिकरण और समग्र विकास के उद्देश्य से RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) कार्यक्रम के अंतर्गत एक एकीकृत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन 30 जनवरी 2026 को होटल रेडिसन ब्लू, गौतम बुद्ध नगर में किया गया।
- sakshi choudhary
- 02 Feb, 2026
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के सशक्तिकरण और समग्र विकास के उद्देश्य से RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) कार्यक्रम के अंतर्गत एक एकीकृत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन 30 जनवरी 2026 को होटल रेडिसन ब्लू, गौतम बुद्ध नगर में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य MSME इकाइयों को सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, निर्यात अवसरों, गुणवत्ता प्रमाणन और Digital Platform से जुड़ी जानकारियां प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में सरकारी अधिकारी, उद्योग विशेषज्ञ, वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि और विभिन्न उद्योग संगठनों के साथ बड़ी संख्या में MSME उद्यमियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान RAMP योजना के तहत विकसित राज्य स्तरीय पोर्टल UP MSME One Connect के माध्यम से MSME के लिए उपलब्ध One Stop Solution, Incentive Calculator, Expert Consultation और Export Training की जानकारी दी गई। साथ ही भूमि की real-time availability और Flatted Factory Complex जैसी सुविधाओं को MSME के लिए निवेश और विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया गया। इसके अतिरिक्त MSME IPO, Capital Market Access और NSE SME Platform से जुड़ी प्रक्रिया और लाभों पर तकनीकी सत्र आयोजित हुआ, जिसमें MSME को Growth और Funding के नए विकल्पों से अवगत कराया गया।
कार्यशाला में MSME और Export Promotion को राज्य और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बताते हुए ZED Scheme, Quality Certification, DGFT Export Procedures और ECGC योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने MSME, Handloom और Handicraft सेक्टर की वैश्विक संभावनाओं, रोजगार सृजन और Migration में आई कमी को सकारात्मक संकेत बताया। कार्यक्रम का समापन प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसमें उद्यमियों को Innovation, Digital Adoption, Export Opportunities और Government Support का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *