Greater Noida Authority Action: Ajnara Homes पर 54.32 लाख की Penalty, STP और Waste Management में गंभीर लापरवाही

top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-16बी स्थित अजनारा होम्स (APY Realty) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 54.32 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है। यह कार्रवाई STP संचालन में लापरवाही, बिना ट्रीट किए सीवरेज डिस्चार्ज करने और उद्यान कार्यों के लिए अवैध भूजल दोहन के चलते की गई है। प्राधिकरण ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जुर्माने की राशि 7 कार्यदिवस के भीतर Greater Noida Authority के खाते में जमा कराई जाए।


प्राधिकरण के CEO एनजी रवि कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सीवर विभाग ने 202 बिल्डर सोसाइटियों से STP capacity और sewage treatment से जुड़ी जानकारी मांगी थी। अजनारा होम्स द्वारा कोई जवाब न देने पर सीवर विभाग की टीम ने मौके पर निरीक्षण किया, जहां STP पूरी तरह बंद पाया गया। सोसाइटी में करीब 2300 फ्लैट हैं, जिनसे प्रतिदिन लगभग 1.15 MLD sewage निकलता है, जिसे बिना ट्रीटमेंट नालियों और बेसमेंट में छोड़ा जा रहा था। यह स्थिति NGT, CPCB और UPPCB के नियमों का सीधा उल्लंघन है।

इसके अलावा Solid Waste Management में भी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने 4.32 लाख रुपये की अतिरिक्त पेनल्टी लगाई। कुल मिलाकर बिल्डर पर 54.32 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही FIR दर्ज कराने के लिए पुलिस को पत्र भेजा गया है और भविष्य में दोबारा उल्लंघन पर lease cancellation जैसी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्राधिकरण के ACEO सुनील कुमार सिंह ने सभी बिल्डर सोसाइटियों से अपील की है कि वे STP को सुचारु रूप से संचालित करें और treated water का reuse irrigation और flushing में करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *