Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
Gautam Buddh Nagar Police ने शुरू किया SPEL 3.0, Students को मिला Police Training का Practical Experience
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने Students Police Experiential Learning Programme यानी SPEL 3.0 का सफल शुभारम्भ किया है।
- sakshi choudhary
- 03 Feb, 2026
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने Students Police Experiential Learning Programme यानी SPEL 3.0 का सफल शुभारम्भ किया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में शुरू किए गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली से सीधे जोड़ना और उन्हें law enforcement system की वास्तविक समझ देना है। इस initiative के तहत युवाओं को experiential learning के माध्यम से police working, responsibilities और challenges के बारे में जानकारी दी जा रही है।
SPEL 3.0 के अंतर्गत गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी, सम्राट मिहिर भोज डिग्री कॉलेज दादरी और कुमारी मायावती डिग्री कॉलेज बादलपुर के छात्रों को पुलिस से जुड़ा practical training दिया जा रहा है। कमिश्नरेट के थाना सूरजपुर, दादरी, ईकोटेक-1, कासना और बादलपुर में पूर्व निर्धारित schedule के अनुसार यह training programme चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सूरजपुर में छात्रों को नए आपराधिक कानून BNS, BNSS और BSA की जानकारी के साथ-साथ थाना कार्यालय के daily police work और procedures से भी अवगत कराया गया।
इस programme के माध्यम से छात्रों को law and order management, traffic rules, cyber crime prevention और women safety laws जैसे विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है। पुलिस कमिश्नरेट का मानना है कि इस तरह के programmes से युवाओं में legal awareness बढ़ेगी और police-public partnership को मजबूती मिलेगी। गौतमबुद्धनगर पुलिस की यह पहल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और समाज में जिम्मेदार नागरिक तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।