Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

बिहार शहरी विकास विभाग के प्रतिनिधिमंडल का ग्रेटर नोएडा दौरा, Industrial Township मॉडल का लिया जायजा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बिहार सरकार के शहरी विकास एवं आवास विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया।
top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बिहार सरकार के शहरी विकास एवं आवास विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा में विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर, Urban Planning, Land Acquisition Process और Industrial Policy से जुड़ी जानकारी हासिल की। बिहार में प्रस्तावित Industrial Township Development के लिए ग्रेटर नोएडा को एक मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। इसी उद्देश्य से प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जमीन अधिग्रहण से लेकर आवंटन तक की प्रक्रिया, Master Plan और Financial Model पर विस्तृत चर्चा की।


बैठक में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने Integrated Infrastructure, Building By-laws, Sector Layout, Financial Sustainability और Self-Financing Model की जानकारी साझा की। अधिकारियों ने बताया कि किस तरह प्राधिकरण को स्ववित्त पोषित बनाया गया है और Industrial Investment को आकर्षित करने के लिए Policies लागू की गई हैं। इसके साथ ही किसानों को मिलने वाले लाभ, नियोजन नियम और Allocation Process पर भी प्रेजेंटेशन दी गई, जिससे बिहार सरकार अपने Urban Infrastructure Development में इन अनुभवों का उपयोग कर सके।

प्रतिनिधिमंडल ने IITGNL Integrated Industrial Township का भी भ्रमण किया, जहां Plug and Play System, 24x7 Power Supply, Water Availability और Waste Processing Plant जैसी सुविधाओं की जानकारी ली गई। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा और IITGNL के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना की और कहा कि यहां से प्राप्त अनुभव बिहार में नई औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने और Sustainable Urban Development Policy तैयार करने में बेहद उपयोगी साबित होंगे।