Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Greater Noida Encounter: शातिर बदमाश घायल, कार और तमंचा बरामद

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हाई-टेंशन मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम जलपुरा स्थित बिजली घर के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार संदिग्ध गति से आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक ने वाहन रोकने के बजाय अचानक मोड़ लिया और भागने की कोशिश की। कुछ ही दूरी पर रास्ते में पानी भरे होने के कारण कार फंस गई।
top-news

शक गहराने पर पुलिस ने वाहन का पीछा किया। घिरते देख बदमाश ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश के पैर में गोली लगाई, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी संजीव उर्फ सनी उर्फ रॉकी उर्फ मौत निवासी हाथरस को मौके पर ही काबू में लेकर प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस, चोरी की पीली धातु की चेन, दीवार घड़ी, कपड़े, मेकअप किट और एक होंडा सिटी कार बरामद की है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार बदमाश बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ गौतमबुद्धनगर और अलीगढ़ के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, नकबजनी और एनडीपीएस एक्ट समेत कुल 27 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से सक्रिय रहकर अलग-अलग जिलों में वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके अन्य आपराधिक साथियों की जानकारी जुटा रही है। यह मुठभेड़ पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई का एक उदाहरण मानी जा रही है।