Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

भारतीय किसान यूनियन मंच ने तहसील दिवस पर सरकारी ज़मीनों पर कब्ज़ा मुक्त कराने हेतु SDM को दिया ज्ञापन

आज भारतीय किसान यूनियन मंच ने तहसील दिवस के अवसर पर दादरी SDM श्रीमती अनुज नेहरा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकारी ज़मीनों पर भूमाफिया द्वारा अवैध कब्ज़े की गंभीर समस्या को उजागर किया गया। मंच के राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनमिंदर भाटी ने बताया कि लगातार तीन साल की शिकायतों के बावजूद, सरकारी ज़मीनों पर कब्ज़ा जारी है और प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के आदेशों का जिले में पालन नहीं हो रहा।
top-news

आज भारतीय किसान यूनियन मंच ने तहसील दिवस के अवसर पर दादरी SDM श्रीमती अनुज नेहरा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकारी ज़मीनों पर भूमाफिया द्वारा अवैध कब्ज़े की गंभीर समस्या को उजागर किया गया। मंच के राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनमिंदर भाटी ने बताया कि लगातार तीन साल की शिकायतों के बावजूद, सरकारी ज़मीनों पर कब्ज़ा जारी है और प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के आदेशों का जिले में पालन नहीं हो रहा।


अक्षय मुखिया, ज़िलाध्यक्ष ने बताया कि ग्राम पंचायतों के समाप्त होने के बाद गांवों की स्थिति गंभीर हो गई है। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के उन गांवों में जहाँ कुछ किसानों की सहमति से ज़मीन ली गई थी, वहाँ प्राधिकरण के द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। प्रदेश प्रभारी विक्रान्त भाटी ने कहा कि सरकारी एलएमसी की ज़मीन, खेल मैदान, बरात घर, चिकित्सालय, पुस्तकालय, ओपन जिम, तालाब और भूमिहीन परिवारों के पट्टों के लिए सुरक्षित होने चाहिए थे, लेकिन अब इन पर लगातार अवैध कॉलोनियाँ बन रही हैं।


अजब सिंह भाटी, जिला प्रभारी ने चेतावनी दी कि यदि 25 फरवरी 2026 तक सरकारी ज़मीनों को भूमाफिया से मुक्त नहीं किया गया और गांवों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो भारतीय किसान यूनियन मंच और ग्रामीण तहसील दादरी पर धरना देने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर गजेंद्र बसौया, प्रिंस भाटी, अमित बसौया, मोहित बसौया, अब्दुल कादिर, गुलफाम खान, चिंटू भाटी और सागर यादव सहित कई किसान उपस्थित रहे।