Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

बादलपुर गांव को Zero Waste बनाने की दिशा में स्वच्छता रैली और जागरूकता अभियान आयोजित

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पहल पर 7 फरवरी 2026 को बादलपुर गांव में स्वच्छता रैली और जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पहल पर 7 फरवरी 2026 को बादलपुर गांव में स्वच्छता रैली और जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण के प्रति जागरूक करना और गांव को Zero Waste Village के रूप में विकसित करना रहा। रैली के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि यदि घर से ही कचरे का सही तरीके से निस्तारण किया जाए तो स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल गांव बनाना संभव है।


स्वच्छता रैली के बाद फीडबैक फाउंडेशन की टीम ने स्वच्छता कर्मचारियों के सहयोग से पुस्तकालय के पीछे के क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम, गांव के नागरिक, स्वच्छता कर्मचारी और फीडबैक फाउंडेशन के स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के तहत खुले में कचरा न फेंकने और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।

अभियान के दौरान समुदाय को यह भी समझाया गया कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। ग्रामीणों ने स्वच्छता बनाए रखने, Waste Segregation को अपनाने और बादलपुर गांव को स्वच्छ एवं Zero Waste Village बनाने में सहयोग देने का संकल्प लिया। यह पहल Clean India Mission और Sustainable Development की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।