Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण पर सख्ती, शाहबेरी में 9 दुकानें सील, अमरपुर से 5000 वर्ग मीटर अतिक्रमण हटाया

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहबेरी इलाके में शत्रु संपत्ति पर बनी नौ दुकानों को सील कर दिया है।
top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहबेरी इलाके में शत्रु संपत्ति पर बनी नौ दुकानों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-1 की टीम ने की। पिछले 17 दिनों में यह अवैध निर्माण के खिलाफ सातवीं कार्रवाई है, जिससे साफ है कि Greater Noida Authority illegal construction पर zero tolerance नीति अपना रहा है।


वहीं, पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से अमरपुर गांव में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। सरकारी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी, जिसे लेकर गांव में विवाद भी चल रहा था। सीईओ एनजी रवि कुमार और जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर प्राधिकरण, पुलिस और पीएसी की संयुक्त टीम ने करीब 5000 वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस जमीन की अनुमानित कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी गई है और अब इसकी fencing कर प्राधिकरण अपने कब्जे में लेगा।

प्राधिकरण ने बताया कि बीते दिनों में भनौता, हैबतपुर, रोहिल्लापुर और खेड़ा चौगानपुर सहित कई इलाकों में कार्रवाई की गई है, जहां हजारों वर्ग मीटर सरकारी जमीन को मुक्त कराया गया और अवैध फ्लैट्स को सील किया गया। एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति या बिना नक्शा पास कराए निर्माण करना कानूनन अपराध है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि property खरीदने से पहले Greater Noida Authority के भूलेख विभाग से पूरी जानकारी जरूर लें, ताकि illegal colonies और land fraud से बचा जा सके।