Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

ग्रीन बेल्ट में कंक्रीट पाथवे से पर्यावरण को नुकसान, वन विभाग की भूमिका पर उठे सवाल

गौतम बुद्ध नगर में ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में कंक्रीट पाथवे बनाने के मामले ने चिंता बढ़ा दी है। पर्यावरणविद प्रदीप डाहलिया ने आरोप लगाया है कि इस निर्माण से ग्रीन बेल्ट का मूल स्वरूप नष्ट हो रहा है और कई पेड़ों की जड़ों को नुकसान पहुँच रहा है। कुछ पेड़ सूख चुके हैं और क्षेत्र की जैव विविधता पर प्रतिकूल असर पड़ा है। ग्रीन बेल्ट शहर को स्वच्छ हवा देने का प्रमुख साधन है, जिसे कंक्रीट में बदलना पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है।
top-news

प्रदीप डाहलिया ने बताया कि इस निर्माण का कोई कानूनी आधार नहीं है और यह माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) तथा उच्च न्यायालय के आदेशों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि IGRS पोर्टल पर कई बार शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन उनका निस्तारण केवल कागज़ों में हुआ, वास्तविक कार्रवाई नहीं हुई। निर्माण को रोकने या जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई करने में वन विभाग गौतम बुद्ध नगर ने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया।

पर्यावरणविद ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो यह मामला NGT के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्रीन बेल्ट को बचाना केवल पर्यावरण का नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों और जनस्वास्थ्य का भी सवाल है। ऐसे प्रयासों से न सिर्फ प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा होगी, बल्कि शहर की हवा और जीवन गुणवत्ता भी सुरक्षित रहेगी।