Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● दादरी की 100 करोड़ की पेयजल परियोजना पर घिरा प्रशासन, 12 साल बाद भी नहीं मिला पानी; उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज
● राहुल गांधी की शिक्षा मुहिम! क्यों चुने गए देश के चार सबसे बड़े एजुकेशन हब?
● शिवसेना (UBT) में टूट की अटकलें तेज, संजय राउत का बड़ा आरोप! सांसदों को दिए जा रहे 15 करोड़ रुपये
● नोएडा एयरपोर्ट से पहली कार्गो फ्लाइट रवाना, व्यापार और किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा
● नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा शुरू, पश्चिमी यूपी के उत्पादों को मिलेगा Global Market का सीधा रास्ता
● ग्रेटर नोएडा में अवैध कूड़ा डंपिंग पर सख्ती, जीटा वन में चार ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी गईं, एक लाख रुपये का जुर्माना
● राम मंदिर दान पेटिका विवाद: दूसरी बार मंदिर पहुंची SIT, पुजारियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों से होगी पूछताछ
● ममता बनर्जी ने भवानीपुर हार को दी हाईकोर्ट में चुनौती, शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल
● Noida International Airport: अपनी जमीन देने वाले किसानों ने भरी पहली उड़ान, 104 वर्षीय राजवती देवी हुईं भावुक
● Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में झमाझम बारिश, गर्मी से राहत लेकिन बढ़ेगी उमस
Yamuna City में Kewpie Corporation का 200 करोड़ निवेश प्रस्ताव, Food Processing Plant के लिए 10 एकड़ भूमि की मांग
जापान की प्रमुख फूड प्रोसेसिंग कंपनी Kewpie Corporation ने Yamuna City में लगभग 200 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा है।
- sakshi choudhary
- 13 Feb, 2026
जापान की प्रमुख फूड प्रोसेसिंग कंपनी Kewpie Corporation ने Yamuna City में लगभग 200 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा है। इस संबंध में Yamuna Expressway Industrial Development Authority के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक हुई, जिसमें क्षेत्र में एक आधुनिक manufacturing unit स्थापित करने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता YEIDA के CEO आर.के. सिंह ने की, जिसमें अतिरिक्त CEO एस.के. भाटिया भी मौजूद रहे। कंपनी ने 8 से 10 एकड़ भूमि की आवश्यकता जताई है, जहां एक अत्याधुनिक Food Processing Plant स्थापित किया जाएगा।
वर्ष 1919 में स्थापित Kewpie Corporation अपने egg-yolk based mayonnaise और umami taste profile के लिए वैश्विक स्तर पर जानी जाती है। जापान में लगभग 60 प्रतिशत market share रखने वाली यह कंपनी 79 से अधिक देशों में सक्रिय है। अमेरिका, थाईलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया और चीन में इसके प्रमुख संयंत्र संचालित हैं। कंपनी वर्ष 2026 तक “Make in Local” रणनीति के तहत एशिया-प्रशांत क्षेत्र में local production बढ़ाकर supply chain मजबूत करने की योजना पर काम कर रही है, और इसी कड़ी में Yamuna City को एक strategic hub के रूप में देखा जा रहा है।
बैठक के दौरान कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने YEIDA की infrastructure सुविधाओं में गहरी रुचि दिखाई और जल्द ही औपचारिक प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखने की बात कही। आंतरिक स्वीकृति के बाद अंतिम प्रबंधन स्तर की चर्चाओं के जरिए परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा। YEIDA के CEO आर.के. सिंह ने कहा कि विस्तृत प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद उसे बोर्ड और उद्योग विभाग से अनुमोदन के लिए आगे बढ़ाया जाएगा। जापानी प्रतिनिधि ने औद्योगिक पार्कों का site visit भी किया, जिससे स्थानीय रोजगार, industrial growth और Make in India पहल को नई मजबूती मिलने की संभावना है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *