Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

ग्रेटर नोएडा में कुट्टू का आटा बना जहर: महाशिवरात्रि व्रत के बाद 40+ लोग बीमार, तीन सोसाइटी में हड़कंप

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-3, रॉयल कोर्ट और हिमालय प्राइड सोसाइटी में महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान कुट्टू का आटा खाना लोगों को भारी पड़ गया। रविवार शाम व्रत खोलने के बाद अचानक दर्जनों लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी, दस्त, पेट दर्द, चक्कर और हाथ-पैर सुन्न होने जैसी शिकायतें सामने आईं। इको विलेज-3 में 30 से अधिक लोग प्रभावित हुए, जबकि हिमालय प्राइड में 15 से ज्यादा लोगों के बीमार होने की सूचना है। कुल मिलाकर 40 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार बताए जा रहे हैं।
top-news

बीमारों को तुरंत न्यूमेड, सर्वोदय और नियो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हिमालय प्राइड के निवासी आकाश ने बताया कि उनके परिवार के 6-7 सदस्य अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने स्थानीय मार्केट की दुकान से ऑनलाइन कुट्टू का आटा मंगवाया था, जो पैकेट बंद नहीं बल्कि खुला हुआ था। सेवन के कुछ ही देर बाद लक्षण शुरू हो गए। घरेलू उपचार बेअसर रहने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।

यह पहली बार नहीं है जब महाशिवरात्रि पर कुट्टू के आटे से लोग बीमार हुए हों। इससे पहले भी जिले में सैकड़ों लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो चुके हैं। लोगों ने खाद्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं दादरी के अच्छेजा गांव में भी कुट्टू का आटा खाने से नौ बच्चे बीमार पड़े, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बादलपुर में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना खाद्य विभाग को दे दी गई है और जांच की मांग तेज हो गई है।