Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ट्रेड फेयर में ग्रेटर नोएडा की परियोजनाओं का प्रदर्शन, यूपी के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने किया प्राधिकरण के स्टॉल का निरीक्षण ● एडवोकेट मुकेश नागर को भाजपा ओबीसी मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी। ● 16 नवंबर से शुरू होगा जनगणना-2027 का स्व-गणना अभियान, घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार का विवरण ● छठ पूजा के लिए सज गए ग्रेटर नोएडा के बाजार, 21 घाटों पर होगी पूजा; आज नहाय-खाय से महापर्व की शुरुआत ● यूपी में PDA की काट के लिए BJP की नई रणनीति, पश्चिम क्षेत्र की कमान गुर्जर नेता नवाब सिंह नागर को ● दिल्ली से खुर्जा तक दौड़ सकती है नमो भारत ट्रेन, दादरी और दनकौर को जोड़ने की मांग ● Greater Noida News: 77.66 करोड़ रुपये के RERA बकाये पर तीन बिल्डर डायरेक्टर गिरफ्तार, 15 दिन के लिए जेल भेजे गए ● दिल्ली-NCR में प्रदूषण ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, दिवाली से पहले ही जहरीली हुई हवा ● महंगाई का एक और झटका! मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, 12 नवंबर से 4 रुपये तक महंगा मिलेगा दूध ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण के चलते कक्षा 5 तक के स्कूल हाइब्रिड मोड में चलेंगे, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किए निर्देश

Greater Noida में Samajwadi Party का जिला कार्यकारिणी विस्तार, विनोद लोहिया प्रवक्ता और विक्रम टाइगर बने जिला उपाध्यक्ष

Greater Noida में Samajwadi Party ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है।
top-news

Greater Noida में Samajwadi Party ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने प्रेस वार्ता के दौरान नई नियुक्तियों की घोषणा की। गांव सफीपुर निवासी विक्रम टाइगर को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है, जबकि कटैहड़ा, दादरी निवासी सुरेंद्र भाटी को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गांव मोहियापुर निवासी एडवोकेट विनोद लोहिया को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह निर्णय आगामी Uttar Pradesh Assembly Election को ध्यान में रखते हुए संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने की रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है।


जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि पार्टी के लिए लंबे समय से समर्पित कार्य कर रहे नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि विक्रम टाइगर पहले जिला सचिव के पद पर कार्यरत थे और उनके कार्य को देखते हुए उन्हें प्रोन्नत कर जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुरेंद्र भाटी भी काफी समय से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुटे थे, इसलिए उन्हें जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, रोहित मत्ते गुर्जर अब तक जिला प्रवक्ता की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जिसे अब विनोद लोहिया को सौंप दिया गया है।

एडवोकेट विनोद लोहिया ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी ईमानदारी और मेहनत से खरा उतरेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया। प्रेस वार्ता में पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव सहित नरेंद्र नागर, कृशांत भाटी, कपिल ननका, नवीन भाटी, यूनुस प्रधान, शैलेन्द्र भाटी, अक्षय चौधरी, अनूप तिवारी, अमित रौनी, सुनील भाटी, दीपक नागर, हैप्पी पंडित, सीपी सोलंकी, प्रशांत भाटी, बबली भाटी, मनदीप भाटी और अनिल नागर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।