Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

ग्रेटर नोएडा: रैपिडो चालक पर चाकू से हमला, बाइक और मोबाइल लूटे गए

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में निराला सोसायटी के पास जेएम इंटरनेशनल स्कूल के निकट 14 फरवरी की रात अज्ञात बदमाशों ने रैपिडो चालक पर चाकू से हमला कर उसकी बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के समय पीड़ित गैलेक्सी चौराहे से लाल कुआं की ओर जा रहा था। हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और तुरंत इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया, जहाँ उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
top-news

एडीसीपी आरके गौतम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। इस घटना की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

ग्रेटर नोएडा में बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने चेतावनी दी है कि इलाके में सतर्कता बढ़ाई जा रही है। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे रात में अकेले न निकलें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का मानना है कि विशेष टीम और तकनीकी सहायता से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस प्रकार की घटनाओं पर लगाम लगाई जाएगी।