Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Greater Noida में सेमीकंडक्टर क्रांति: पीएम मोदी ने ‘इंडिया चिप लिमिटेड’ का भूमि पूजन किया

Greater Noida: उत्तर भारत के पहले सेमीकंडक्टर पार्क की आधारशिला आज ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी (सेक्टर-28) में रखी गई। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘इंडिया चिप लिमिटेड’ की अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर फैक्ट्री का भूमि पूजन किया और कहा, “21वीं सदी में जिसके पास चिप, वही सिकंदर।” इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और केंद्रीय मंत्री Ashwini Vaishnaw भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने इसे भारत के तकनीकी इतिहास का निर्णायक मोड़ बताते हुए कहा कि सॉफ्टवेयर के बाद अब हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग में भी भारत वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है।
top-news

यह परियोजना टेक दिग्गज HCL Technologies और ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Foxconn के संयुक्त प्रयास से विकसित हो रही है। पीएम मोदी ने कहा कि 20वीं सदी में तेल संपन्न देश समृद्ध माने जाते थे, लेकिन 21वीं सदी में सेमीकंडक्टर ही असली ताकत है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य अब एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर और हाई-टेक निवेश का केंद्र बन चुका है। देश के कुल मोबाइल उत्पादन का लगभग आधा हिस्सा यूपी में बन रहा है, जो निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर की नई पहचान दर्शाता है।

इस मेगा प्रोजेक्ट से हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है। सेमीकंडक्टर यूनिट के साथ डिजाइन हाउस और आरएंडडी सेंटर भी स्थापित होंगे, जिससे ‘चिप टू स्टार्टअप’ कार्यक्रम के तहत 85,000 इंडस्ट्री-रेडी प्रोफेशनल तैयार किए जाएंगे। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत 10 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिल चुकी है। पीएम मोदी ने 2026 को “टेकडे” की मजबूत शुरुआत बताते हुए कहा कि भारत अब वैश्विक सप्लाई चेन में एक भरोसेमंद पार्टनर के रूप में उभर रहा है।