Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

सूरजपुर-कुलेसरा डीएससी रोड होगी 4 लेन, जाम की समस्या से जल्द राहत

ग्रेटर नोएडा में दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) रोड के कुलेसरा से सूरजपुर टी-प्वाइंट तक 4 लेन सड़क बनने जा रही है। करीब 4 किलोमीटर की दूरी में सड़क को 5 से 10 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, सड़क के दोनों तरफ एक-एक अतिरिक्त लेन बनाई जाएगी। कुलेसरा चौकी, हल्दौनी मोड़, सुथ्याना कट, सीआरपीएफ कट और यामाहा कट के पास हर दिन लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी। प्राधिकरण का दावा है कि बारिश से पहले चौड़ीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा।
top-news

सड़क चौड़ीकरण और नाले का निर्माण

डीएससी रोड की मौजूदा चौड़ाई 10.5-10.5 मीटर है, लेकिन कई मार्केट और कट की वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है। सड़क को 10.5 से 15 और कुछ जगह 20 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा, औद्योगिक सेक्टर इकोटेक तीन और हल्दौनी मोड़ के पास बारिश के पानी भरने की समस्या को देखते हुए नाले का निर्माण फिर से शुरू किया गया है। प्राधिकरण का कहना है कि नाले का काम भी बारिश से पहले पूरा कर लिया जाएगा, ताकि पानी को हिंडन तक सही ढंग से निकाला जा सके।

सीसी रोड निर्माण और जाम में राहत

सूरजपुर कस्बे में डीएससी रोड पर सीसी रोड निर्माण का काम 1500 मीटर में से 1200 मीटर तक पूरा हो चुका है। बाकी सड़क का काम जल्द ही पूरा किया जाएगा। सड़क चौड़ी होने के बाद बस और अन्य वाहनों के लिए पर्याप्त जगह होगी और यातायात प्रभावित नहीं होगा। अफसरों का कहना है कि कुलेसरा से सूरजपुर के बीच जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।