Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

यादव समाज ने 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म के खिलाफ जिला मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन

27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर आज जिला मुख्यालय पर यादव समाज, आर्य समाज और भारतीय किसान यूनियन मंच के संयुक्त तत्वावधान में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने और इसके निर्माता, निर्देशक व कलाकारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर जिला अधिकारी महोदया के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।
top-news

मास्टर मनमिंदर भाटी, राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि जाति सूचक शीर्षक से फिल्म बनाना यादव समाज का अपमान है और 36 बिरादरी यादव समाज उनके समर्थन में खड़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म में लव जिहाद को महिमा मंडित किया गया है। आर्य सागर खारी ने कहा कि किसी भी समाज के नाम या जातिसूचक शीर्षक के साथ फिल्म बनाना गैरकानूनी और अमर्यादित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी जाति विशेष को बदनाम नहीं किया जा सकता।

यादव युवा प्रदेश अध्यक्ष सागर यादव ने चेतावनी दी कि जब तक फिल्म पर रोक नहीं लगती, यादव समाज सड़क से संसद तक प्रदर्शन करेगा। चिंकू यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यादव समाज भगवान श्री कृष्ण के वंशज हैं और उनकी संस्कृति, किसान और जवानों के योगदान के साथ कोई छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा। इस अवसर पर विमल त्यागी, विक्रांत भाटी, रिकू यादव, दानिश सैफी, रोहित यादव, राहुल यादव, अन्य कई समाजिक नेता एवं सम्मानित लोग मौजूद रहे।