Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Greater Noida Authority ने 20 वेंडरों को दिए Platform Allotment Letter, 12 सेक्टरों में बने 769 Vending Zone

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से शहर में सुव्यवस्थित Vending Zone विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
top-news

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से शहर में सुव्यवस्थित Vending Zone विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मंगलवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और एसीईओ प्रेरणा सिंह की मौजूदगी में 20 पात्र वेंडरों को Platform Allotment Letter सौंपे। विधायक ने कहा कि इस पहल से जरूरतमंद परिवारों को स्थायी रोजगार का साधन मिला है। साथ ही वेंडरों को निर्धारित प्लेटफॉर्म मिलने से सड़क किनारे लगने वाली रेहड़ियों में कमी आएगी और ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी।


दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देशन में शहर के 12 सेक्टरों—अल्फा टू, बीटा वन व टू, सेक्टर-36, ओमीक्रॉन वन ए व 3, ज्यू-2 व 3, गामा टू, डेल्टा वन व थ्री, पाई-1 व 2—में कुल 769 प्लेटफॉर्म विकसित किए गए हैं। इन Vending Zone में शेड, बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। प्राधिकरण ने पहले चरण में 109 पात्र आवंटियों को प्लेटफॉर्म देने का निर्णय लिया था, लेकिन आपत्तियों के चलते एसीईओ स्तर की समिति से दोबारा Verification कराया गया। पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए पहले फेज में 20 वेंडरों को अल्फा टू, बीटा टू और सेक्टर-36 में प्लेटफॉर्म आवंटित किए गए हैं।

प्राधिकरण के अर्बन सर्विस विभाग के ओएसडी मुकेश कुमार सिंह के अनुसार, आगे भी चरणबद्ध तरीके से पात्र वेंडरों को प्लेटफॉर्म आवंटित किए जाएंगे। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि जिन सेक्टरों में सभी Vending Zone पूरी तरह आवंटित हो जाएंगे, वहां ट्रैफिक प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए उन्हें No Vending Zone घोषित किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम भी उपस्थित रहे। Greater Noida Authority का यह कदम शहर में व्यवस्थित Street Vending System लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।