तेलंगाना FCDA प्रतिनिधिमंडल ने Greater Noida का दौरा किया, Integrated Industrial Township मॉडल में दिखाई रुचि

top-news

ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को तेलंगाना सरकार की Future City Development Authority (FCDA) का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा, जिसने Greater Noida Authority के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल, land acquisition process और industrial policies की विस्तृत जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि हैदराबाद के पास एक नई औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है, जिसके लिए Greater Noida के development model का अध्ययन किया जा रहा है। प्राधिकरण के CEO एनजी रवि कुमार के निर्देश पर अधिकारियों ने जमीन अधिग्रहण से लेकर आवंटन तक की पूरी प्रक्रिया समझाई।


बैठक में FCDA के डिप्टी कलेक्टर (स्पेशल ग्रेड) वेंकटेश्वर लू, प्लानिंग ऑफिसर स्नेहमाला, डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर वेंकट किरन और सहायक अर्बन प्लानर अक्षय कुमार शामिल रहे। वहीं Greater Noida Authority की ओर से एसीईओ सुमित यादव, महाप्रबंधक वित्त स्वतंत्र गुप्ता, प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा, ओएसडी नवीन कुमार सिंह और प्रबंधक अरविंद मोहन सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान master plan, sector layout, building bylaws, allotment process, financial model और self-financed authority system पर विस्तार से प्रस्तुति दी गई।

प्रतिनिधिमंडल ने IITGNL की Integrated Industrial Township का भी दौरा किया और plug and play system, waste processing plant तथा 24x7 power and water supply जैसी सुविधाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि इस मॉडल से sustainable urban development और industrial growth को बढ़ावा मिला है। FCDA टीम ने Greater Noida और IITGNL के infrastructure और planning framework की सराहना की और कहा कि यहां से मिली जानकारी तेलंगाना में विकसित होने वाली नई township project के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *