Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दादरी की 100 करोड़ की पेयजल परियोजना पर घिरा प्रशासन, 12 साल बाद भी नहीं मिला पानी; उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज ● राहुल गांधी की शिक्षा मुहिम! क्यों चुने गए देश के चार सबसे बड़े एजुकेशन हब? ● शिवसेना (UBT) में टूट की अटकलें तेज, संजय राउत का बड़ा आरोप! सांसदों को दिए जा रहे 15 करोड़ रुपये ● नोएडा एयरपोर्ट से पहली कार्गो फ्लाइट रवाना, व्यापार और किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा ● नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा शुरू, पश्चिमी यूपी के उत्पादों को मिलेगा Global Market का सीधा रास्ता ● ग्रेटर नोएडा में अवैध कूड़ा डंपिंग पर सख्ती, जीटा वन में चार ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी गईं, एक लाख रुपये का जुर्माना ● राम मंदिर दान पेटिका विवाद: दूसरी बार मंदिर पहुंची SIT, पुजारियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों से होगी पूछताछ ● ममता बनर्जी ने भवानीपुर हार को दी हाईकोर्ट में चुनौती, शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल ● Noida International Airport: अपनी जमीन देने वाले किसानों ने भरी पहली उड़ान, 104 वर्षीय राजवती देवी हुईं भावुक ● Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में झमाझम बारिश, गर्मी से राहत लेकिन बढ़ेगी उमस

सदर तहसील पर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का हल्ला बोल, प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

गौतम बुद्ध नगर की सदर तहसील में आज किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे और जिलाधिकारी के नाम एसडीएम सदर आशुतोष तथा तहसीलदार अजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने लंबित मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द समाधान की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
top-news

किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक नागर ने बताया कि ज्ञापन में सर्किल रेट में वृद्धि, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को प्रभावी रूप से लागू करने, प्रमाण पत्र व खतौनी संबंधी कार्यों में हो रही देरी को समाप्त करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई है। इसके अलावा तहसील में व्याप्त अव्यवस्थाओं और कथित भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, परिवार रजिस्टर/वारिसान नकल जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाने तथा पात्र ग्रामीणों के राशन कार्ड बनवाने के लिए विशेष शिविर लगाने की मांग भी की गई।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रिजेश भाटी और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकेश भाटी ने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। संगठन ने प्रशासन को एक सप्ताह का समय देते हुए स्पष्ट किया है कि यदि तय समय में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस दौरान प्रताप नागर, रवींद्र प्रधान, नासिर प्रधान, संजय कसाना, नरेंद्र भाटी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *