Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन में RWA की मासिक समीक्षा बैठक, सफाई व्यवस्था और अवैध PG पर सख्त रुख
Greater Noida के सेक्टर बीटा वन स्थित सामुदायिक केंद्र में दिनांक 24/02/2026 को RWA Beta One की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
- sakshi choudhary
- 25 Feb, 2026
Greater Noida के सेक्टर बीटा वन स्थित सामुदायिक केंद्र में दिनांक 24/02/2026 को RWA Beta One की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगीता शर्मा, अध्यक्ष ने की जबकि संचालन महासचिव हरेंद्र भाटी द्वारा किया गया। बैठक में सेक्टर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर चर्चा हुई। सदस्यों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सेक्टर में स्वच्छता व्यवस्था ठीक नहीं है, जिस पर संबंधित प्राधिकरण से शिकायत कर सुधार की मांग करने का निर्णय लिया गया। साथ ही 1/03/2026 दिन रविवार को सुबह 12 बजे से सेक्टर में होली मिलन समारोह आयोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, जिसमें चंदन और फूलों की होली खेली जाएगी।
बैठक में अवैध रूप से संचालित हो रहे PG और गेस्ट हाउस का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। आरोप लगाया गया कि इन PG में रह रहे छात्र-छात्राएं पार्कों में खुलेआम शराब पीते हैं और सड़कों पर अश्लील हरकतें करते हैं, जिससे सेक्टर का माहौल खराब हो रहा है। RWA द्वारा इस संबंध में प्राधिकरण को औपचारिक पत्र देने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा सामुदायिक केंद्र बीटा वन के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी RWA को सौंपे जाने की मांग भी प्राधिकरण के समक्ष रखने का फैसला किया गया, ताकि Community Hall का बेहतर management और maintenance सुनिश्चित किया जा सके।
RWA चुनाव की तैयारियों को लेकर भी बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वोटर लिस्ट अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और सभी सदस्यों के नए कार्ड बनाए जाएंगे। सेक्टर में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। बैठक में शीतला प्रसाद संरक्षक, देवी शरण शर्मा, विनोद कसाना, संगीता शर्मा अध्यक्ष, हरेंद्र भाटी महासचिव, एडवोकेट विपिन भाटी कोषाध्यक्ष, राजवीर सिंह उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश शर्मा सचिव, सुनील भाटी, सिद्धार्थ सिंह, विजय गुप्ता, विनय गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।