Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● राहुल गांधी की शिक्षा मुहिम! क्यों चुने गए देश के चार सबसे बड़े एजुकेशन हब?
● शिवसेना (UBT) में टूट की अटकलें तेज, संजय राउत का बड़ा आरोप! सांसदों को दिए जा रहे 15 करोड़ रुपये
● नोएडा एयरपोर्ट से पहली कार्गो फ्लाइट रवाना, व्यापार और किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा
● नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा शुरू, पश्चिमी यूपी के उत्पादों को मिलेगा Global Market का सीधा रास्ता
● ग्रेटर नोएडा में अवैध कूड़ा डंपिंग पर सख्ती, जीटा वन में चार ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी गईं, एक लाख रुपये का जुर्माना
● राम मंदिर दान पेटिका विवाद: दूसरी बार मंदिर पहुंची SIT, पुजारियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों से होगी पूछताछ
● ममता बनर्जी ने भवानीपुर हार को दी हाईकोर्ट में चुनौती, शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल
● Noida International Airport: अपनी जमीन देने वाले किसानों ने भरी पहली उड़ान, 104 वर्षीय राजवती देवी हुईं भावुक
● Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में झमाझम बारिश, गर्मी से राहत लेकिन बढ़ेगी उमस
● दिल्ली में AAP कार्यकर्ता मोहम्मद राशिद की गोली मारकर हत्या, रंगदारी विवाद में 15 राउंड फायरिंग से दहला नेहरू विहार
Greater Noida Authority और ISRO के NRSC के बीच MoU, AI आधारित Encroachment Monitoring System होगा विकसित
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) के साथ मिलकर AI आधारित Encroachment Monitoring System विकसित करने की ऐतिहासिक पहल की है।
- sakshi choudhary
- 26 Feb, 2026
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) के साथ मिलकर AI आधारित Encroachment Monitoring System विकसित करने की ऐतिहासिक पहल की है। गुरुवार को दिल्ली में दोनों संस्थाओं के बीच MoU साइन किया गया। इस अवसर पर प्राधिकरण की ओर से एसीईओ सुमित यादव, जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह और मैनेजर अभिषेक पाल उपस्थित रहे। यह परियोजना मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार, IAS के निर्देशन में लागू की जा रही है और इसे देश के किसी भी विकास प्राधिकरण द्वारा पहली बार शुरू की गई पहल माना जा रहा है।
इस Advanced Monitoring System के तहत Artificial Intelligence को High-Resolution Satellite Images के साथ एकीकृत किया जाएगा, जिससे अतिक्रमण की पहचान, विश्लेषण और रिपोर्टिंग सटीक और समयबद्ध तरीके से हो सकेगी। GIS आधारित विजुअल एनालिसिस और Data-Driven Decision Making के जरिए भूमि प्रबंधन को अधिक पारदर्शी और वैज्ञानिक बनाया जाएगा। MoU के अनुसार NRSC AI Model, Monitoring Dashboard और Alert System विकसित करेगा, साथ ही दीर्घकालिक कार्यान्वयन के लिए GNIDA को Training और Technology Transfer भी प्रदान करेगा।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार ने इसे Tech-Enabled Governance की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इस सहयोग से भूमि संरक्षण और Public Assets Management में पारदर्शिता, सटीकता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि AI और Satellite-Based Monitoring से Encroachment Prevention और Enforcement की क्षमता कई गुना बढ़ेगी, जिससे Greater Noida में Smart Governance और Proactive Action को नई मजबूती मिलेगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *