Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
Greater Noida Flower Show 2026: सिटी पार्क में 70 हजार फूलों की खुशबू, आकर्षक आकृतियों के साथ Selfie का क्रेज
Greater Noida Flower Show 2026 का आयोजन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से सिटी पार्क में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पुष्प प्रदर्शनी का आनंद लिया।
- sakshi choudhary
- 27 Feb, 2026
Greater Noida Flower Show 2026 का आयोजन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से सिटी पार्क में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पुष्प प्रदर्शनी का आनंद लिया। प्रदर्शनी में 50 से अधिक वैरायटी के 70 हजार से ज्यादा फूल प्रदर्शित किए गए हैं, जो दर्शकों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर थीम पर तैयार की गई विशेष आकृति लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इसके अलावा फूलों से बने राष्ट्रीय पक्षी मोर, कैटरपिलर, टाइगर और बटरफ्लाई जैसी आकर्षक संरचनाओं के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। प्राधिकरण ने एंट्री और पार्किंग को निशुल्क रखा है, जिससे परिवारों की बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है।
Flower Exhibition में बच्चों के लिए बनाए गए प्ले एरिया में खासा उत्साह देखने को मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत शुक्रवार को 18 स्कूलों के बच्चों ने फैशन शो में हिस्सा लिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं 17 स्कूलों के छात्रों ने रंगारंग डांस परफॉर्मेंस देकर माहौल को उत्सव में बदल दिया। कार्यक्रम में प्रस्तुत नाटक के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया, जिससे आयोजन को सामाजिक सरोकार से भी जोड़ा गया।
Greater Noida Authority की एसीईओ लक्ष्मी वीएस ने जिले के निवासियों से अधिक से अधिक संख्या में Flower Show में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न सिर्फ मनोरंजन बल्कि पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने का भी माध्यम है। सिटी पार्क में आयोजित यह प्रदर्शनी लोगों के लिए वीकेंड आउटिंग का बेहतरीन विकल्प बनकर उभरी है।