Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

शारदा विश्वविद्यालय में ‘मुक्त स्वर’ विमोचन और भव्य होली मिलन समारोह, ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का वार्षिक आयोजन

ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय में शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब द्वारा वार्षिक कार्यक्रम और Holi Milan Samaroh का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
top-news

ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय में शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब द्वारा वार्षिक कार्यक्रम और Holi Milan Samaroh का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। साईं अक्षरधाम विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने सोशल Media के बढ़ते प्रभाव पर जागरूकता से भरपूर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रेस क्लब की वार्षिक पत्रिका ‘मुक्त स्वर’ का विमोचन किया गया, जिसे पत्रकारिता के क्षेत्र में एक सशक्त मंच बताया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ. दीपक कुमार शर्मा ने कुशलतापूर्वक किया, जबकि Motivatinal Speaker अमर चौधरी की ओजस्वी प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।


समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। राष्ट्र गौरव खेल सम्मान से भारतीय वॉलीबॉल टीम की कप्तान निर्मल तंवर, शिक्षा सम्मान से डॉ. रीना वर्मा, चिकित्सा सम्मान से डॉ. शैलेश रोजा, समाज सेवा प्रेरणा सम्मान से प्रवीण भारतीय और प्रेरणा सम्मान से अमर चौधरी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष नरेंद्र भाटी और महासचिव नितिन शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पत्रकार एकता, निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में एसीईओ शैलेंद्र भाटिया, जीएम राजेंद्र भाटी, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम, नागेन्द्र सिंह, मनोज धारीवाल, अरविंद सिंह सहित कई प्रशासनिक और सामाजिक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में प्रवीण भारतीय, राहुल वर्मा, पवन खटाना, मनोज प्रधान, सतेंद्र नागर, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, बीजेपी ग्रेटर नोएडा मंडलाध्यक्ष अर्पित तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक भाटी, सपा नेता विकास भाटी, आलोक नागर और बृजेश भाटी सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। अतिथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर Holi Celebration की शुभकामनाएं दीं और आयोजन की सराहना की। शारदा हॉस्पिटल परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम पत्रकारिता, समाज और संस्कृति का सशक्त संगम बनकर उभरा, जिसने संगठन की एकजुटता और समर्पण भावना को और मजबूती प्रदान की।