Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

शारदा यूनिवर्सिटी में IIA–शारदा उद्यमी एक्सपो 2026 का आयोजन, MSME सेक्टर को मिला बढ़ावा

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में इंडस्ट्री इंटीग्रेशन एंड नॉलेज एक्सचेंज सेल द्वारा IIA–शारदा उद्यमी एक्सपो 2026 का भव्य आयोजन किया गया।
top-news

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में इंडस्ट्री इंटीग्रेशन एंड नॉलेज एक्सचेंज सेल द्वारा IIA–शारदा उद्यमी एक्सपो 2026 का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन Indian Industries Association (IIA) Greater Noida के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में उद्यमियों ने भाग लिया। एक्सपो में 80 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक्स, Electric Vehicle (EV), Solar, केमिकल्स, डिजाइन, गारमेंट्स, कपड़ा उद्योग और उभरते हुए Startup सेक्टर से जुड़े उद्योगों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इस आयोजन ने MSME सेक्टर की ऊर्जा और भारत के औद्योगिक भविष्य को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका को रेखांकित किया।


IIA–शारदा उद्यमी एक्सपो 2026 Industry-Academia Collaboration का एक प्रभावी मंच बनकर उभरा, जहां छात्रों को उद्योग जगत के विशेषज्ञों, नवाचारकर्ताओं और उद्यमियों से सीधे संवाद करने का अवसर मिला। आयोजन का उद्देश्य छात्रों को Internship, Apprenticeship, Live Projects और Industry Visit जैसे व्यावहारिक अवसरों से जोड़ना रहा। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से छात्रों को MSME सेक्टर की वास्तविक चुनौतियों और संभावनाओं की जानकारी मिली, जिससे उनके करियर और उद्यमिता की दिशा को नई मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में शारदा यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर प्रो. वाईके गुप्ता, कुलपति प्रो. परमानंद, महामंडलेश्वर जलेश्वरानंद गिरि, यशोधरा राज और विक्रांत चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। प्रो. वाईके गुप्ता ने कहा कि यह एक्सपो केवल एक आयोजन नहीं बल्कि विचारों और अनुभवों का संगम है, जिसका उद्देश्य छात्रों को आत्मविश्वासी प्रोफेशनल और सफल उद्यमी बनाना है। वहीं महामंडलेश्वर जलेश्वरानंद गिरि ने शिक्षा और उद्योग के बीच मजबूत सहयोग की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों के लिए मेंटरशिप, इंडस्ट्री एक्सपोजर और MSME क्षेत्र में नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करते हैं।