Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● राहुल गांधी की शिक्षा मुहिम! क्यों चुने गए देश के चार सबसे बड़े एजुकेशन हब? ● शिवसेना (UBT) में टूट की अटकलें तेज, संजय राउत का बड़ा आरोप! सांसदों को दिए जा रहे 15 करोड़ रुपये ● नोएडा एयरपोर्ट से पहली कार्गो फ्लाइट रवाना, व्यापार और किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा ● नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा शुरू, पश्चिमी यूपी के उत्पादों को मिलेगा Global Market का सीधा रास्ता ● ग्रेटर नोएडा में अवैध कूड़ा डंपिंग पर सख्ती, जीटा वन में चार ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी गईं, एक लाख रुपये का जुर्माना ● राम मंदिर दान पेटिका विवाद: दूसरी बार मंदिर पहुंची SIT, पुजारियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों से होगी पूछताछ ● ममता बनर्जी ने भवानीपुर हार को दी हाईकोर्ट में चुनौती, शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल ● Noida International Airport: अपनी जमीन देने वाले किसानों ने भरी पहली उड़ान, 104 वर्षीय राजवती देवी हुईं भावुक ● Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में झमाझम बारिश, गर्मी से राहत लेकिन बढ़ेगी उमस ● दिल्ली में AAP कार्यकर्ता मोहम्मद राशिद की गोली मारकर हत्या, रंगदारी विवाद में 15 राउंड फायरिंग से दहला नेहरू विहार

UP Holi Alert: लखनऊ समेत प्रदेशभर के अस्पताल अलर्ट, OPD कल बंद; Metro, बिजली और जलापूर्ति पर विशेष इंतजाम

उत्तर प्रदेश में Holi 2026 को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में इमरजेंसी तैयारियों के तहत कुल 190 बेड आरक्षित किए गए हैं।
top-news

उत्तर प्रदेश में Holi 2026 को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में इमरजेंसी तैयारियों के तहत कुल 190 बेड आरक्षित किए गए हैं। बलरामपुर अस्पताल में 50 बेड, लोकबंधु में 20, बीकेटी स्थित राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में 30, ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय में 10, सिविल अस्पताल में 30, केजीएमयू में 30 और लोहिया संस्थान में 20 बेड रिजर्व रखे गए हैं। बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी, लोकबंधु के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी, राम सागर मिश्र हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ. वीके शर्मा, केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह और लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। त्वचा, हड्डी, जनरल सर्जरी और मेडिसिन के डॉक्टर ऑन कॉल रहेंगे। 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर रहेंगी। ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रेसिडेंट टीवीएसके रेड्डी के अनुसार प्रदेश में 108 सेवा की 2200 और 102 सेवा की 2270 एंबुलेंस 24x7 संचालित रहेंगी।


सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को OPD दोपहर 12 बजे तक हाफ डे चलेगी और बुधवार को पूरी तरह बंद रहेगी, जबकि केजीएमयू में सामान्य दिनों की तरह OPD और जांच सेवाएं जारी रहेंगी, हालांकि मेडिकल कक्षाएं बंद रहेंगी। लोहिया संस्थान और पीजीआई में नए पंजीकरण नहीं होंगे लेकिन पहले से तय ऑपरेशन और जांच होंगी। जलकल विभाग ने Holi के दिन सुबह 5 से 9 बजे, दोपहर 12 से 3 बजे और शाम 5 से रात 9 बजे तक water supply देने की घोषणा की है। जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि जरूरत पड़ने पर टैंकर भी लगाए जाएंगे। बिजली आपूर्ति uninterrupted रहे, इसके लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने कंट्रोल रूम और हेल्पडेस्क सक्रिय किए हैं। मुख्य अभियंता वीपी सिंह, अधीक्षण अभियंता गीता आनंद और मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता सुबोध झा, अजय कुमार, अक्षय कुमार सिंह, पंकज कुमार गुप्ता, अरुण कुमार भारती और सुशील कुमार वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Holi 2026 के मौके पर Lucknow Metro की सेवाएं भी आंशिक रूप से संचालित होंगी। मेट्रो के जनसंपर्क विभाग के अनुसार 4 मार्च को सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से रात 10:30 बजे तक ही उपलब्ध रहेंगी, जबकि सामान्य दिनों में सुबह 6:30 बजे से संचालन होता है। नगर निगम ने सफाई, सीवर और स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती की है ताकि festival के दौरान law and order, sanitation और essential services प्रभावित न हों। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें और अफवाहों से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *