Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ज्ञान गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित हुए डॉ एन.सी. शर्मा और सुमन शर्मा, शिक्षा क्षेत्र में योगदान को मिली नई पहचान
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना
● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय
● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत
● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई
● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं
● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी
● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव
Greater Noida में KDSG Super Speciality Hospital का भव्य उद्घाटन, CM Yogi Adityanath बोले– Private Sector के सहयोग से मजबूत होगा Health System
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आधुनिक सुविधाओं से लैस KDSG Super Speciality Hospital का भव्य उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने किया।
- sakshi choudhary
- 05 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आधुनिक सुविधाओं से लैस KDSG Super Speciality Hospital का भव्य उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने किया। इस मौके पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर Kapil Dev, सांसद Mahesh Sharma सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के शुरू होने से ग्रेटर नोएडा, एनसीआर और आसपास के जिलों के लाखों लोगों को advanced medical facilities मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है, इसलिए यहां मजबूत और आधुनिक health infrastructure बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार नए अस्पताल, medical colleges और आधुनिक चिकित्सा संस्थान स्थापित कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि KDSG Super Speciality Hospital जैसे private healthcare institutions प्रदेश की health services को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। अस्पताल के फाउंडर Sunil Gupta ने बताया कि यहां आधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ कई super speciality medical services उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली जैसे बड़े शहरों पर निर्भर न रहना पड़े।
उद्घाटन से पहले विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया गया और धार्मिक माहौल में अस्पताल की सेवाओं की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री Kunwar Brajesh Singh, भाजपा वेस्ट यूपी अध्यक्ष Satendra Sisodia, MLC Shrichand Sharma, MLC Narendra Bhati, विधायक Tejpal Nagar, विधायक Dhirendra Singh, जिला पंचायत अध्यक्ष Amit Chaudhary, भाजपा जिला अध्यक्ष Abhishek Sharma और Mahesh Chauhan सहित कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में Ayushman Bharat Yojana का भी जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में करीब 5 करोड़ गोल्डन कार्ड जारी किए जा चुके हैं और इससे गरीबों को cashless treatment की सुविधा मिल रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *