Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
दादरी में 16 करोड़ से सड़क और सीसी नाला बनेगा, 7 मार्च को सांसद महेश शर्मा करेंगे शिलान्यास; होली के बाद नोएडा में कूड़े के ढेर
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्य तिराहे से रेलवे ओवर ब्रिज तक करीब 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क और इसके दोनों ओर सीसी नाले का निर्माण किया जाएगा।
- sakshi choudhary
- 06 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्य तिराहे से रेलवे ओवर ब्रिज तक करीब 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क और इसके दोनों ओर सीसी नाले का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना की लागत करीब 16 करोड़ रुपये तय की गई है और इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है। 7 मार्च को बस स्टैंड परिसर में सांसद डा. महेश शर्मा इस परियोजना का शिलान्यास करेंगे। सड़क निर्माण का कार्य भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा ही कराया जाएगा।
बताया जा रहा है कि इस सड़क का निर्माण करीब 32 साल पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कराया था, लेकिन उसके बाद इसकी मरम्मत नहीं हो सकी। समय के साथ सड़क जर्जर हो गई थी, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दादरी विधायक तेजपाल नागर के प्रयासों से इस निर्माण कार्य को मंजूरी मिली। इससे पहले तत्कालीन दादरी विधायक नवाब सिंह नागर ने खराब सड़क के विरोध में लोगों के साथ जीटी रोड जाम कर आंदोलन भी किया था। शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नगर पालिका परिषद चेयरमैन गीता पंडित और अन्य जनप्रतिनिधियों के मौजूद रहने की जानकारी है।
वहीं दूसरी ओर होली के बाद नोएडा शहर के कई इलाकों में सफाई व्यवस्था की स्थिति खराब नजर आई। शहर के कई सेक्टरों में जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई दिए और कई जगहों पर कूड़ा उठाने के लिए कर्मचारी भी नहीं पहुंचे। बृहस्पतिवार को मॉडल टाउन, बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर-94, सेक्टर-52, सेक्टर-71, सेक्टर-61, सेक्टर-73 और निठारी समेत कई इलाकों में सड़क किनारे कूड़ा जमा रहा। सड़कों पर गंदगी रहने से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, जिससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।