Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

ग्रेटर नोएडा को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में बड़ा कदम, प्राधिकरण और NISG की रणनीतिक बैठक

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर के शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और स्मार्ट बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है।
top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर के शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और स्मार्ट बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) एस.के. सिंह और प्रेरणा सिंह ने National Institute for Smart Government (NISG) के विशेषज्ञों के साथ एक रणनीतिक बैठक की। इस बैठक में तेजी से विकसित हो रहे शहरों के लिए स्मार्ट और टिकाऊ शहरी ढांचे को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक के दौरान शहर में लागू किए जा सकने वाले वैश्विक स्तर के Best Practices पर विचार-विमर्श हुआ। इसमें Waste Management सिस्टम को बेहतर बनाने, Sewage Treatment System को आधुनिक बनाने और Electric Vehicles के लिए EV-Ready Electrical Infrastructure तैयार करने जैसे अहम विषयों पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि तेजी से बढ़ते शहरों में स्मार्ट और sustainable infrastructure को अपनाना बेहद जरूरी हो गया है।

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की रणनीतिक बैठकों से शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी। आने वाले समय में इन सुझावों के आधार पर कई नई योजनाएं और परियोजनाएं लागू की जा सकती हैं। इन परियोजनाओं के लागू होने से Greater Noida की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा और नागरिकों को बेहतर urban services मिलने के साथ शहर को एक modern smart city के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।