Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

गाजियाबाद डिफेंस एकेडमी धूम मानिकपुर के छात्रों का सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

दादरी क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था गाजियाबाद डिफेंस एकेडमी, धूम मानिकपुर ने एक बार फिर सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
top-news

दादरी क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था गाजियाबाद डिफेंस एकेडमी, धूम मानिकपुर ने एक बार फिर सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्ष 2018 में मोहित चौधरी (निवासी बुलंदशहर) द्वारा स्थापित यह academy लगातार छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की competitive exams के लिए तैयार कर रही है। बेहतर guidance, disciplined environment और quality education की वजह से हर साल यहां के छात्र शानदार प्रदर्शन करते हैं।


इस वर्ष उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में एकेडमी के 36 विद्यार्थियों में से 12 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर medical merit list में स्थान बनाया है। वहीं All India Sainik School Entrance Exam (AISSEE) में भी academy के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कुल 45 विद्यार्थियों में से 42 विद्यार्थियों ने written exam qualify किया, जिनमें से 17 विद्यार्थियों ने प्रथम medical merit list में जगह बनाकर एकेडमी और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

एकेडमी के hostel में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राएं भी लगातार मेहनत कर रहे हैं। आने वाले समय में National Military School सहित अन्य सैन्य शिक्षण संस्थानों की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर देश सेवा का सपना पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस उपलब्धि पर संस्थापक मोहित चौधरी, शिक्षकों और अभिभावकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एकेडमी का उद्देश्य युवाओं को Indian Army और defence services में जाने के लिए प्रेरित करना और उन्हें सही मार्गदर्शन देना है, जिससे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *