Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों पर श्याम सिंह भाटी का केंद्र सरकार पर हमला

समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।
top-news

समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि घरेलू और कमर्शियल LPG cylinder की कीमतों में लगातार इजाफा आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहा है। प्रेस को जारी बयान में श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ने कहा कि सरकार को बढ़ी हुई गैस कीमतों को तुरंत वापस लेना चाहिए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।


श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पर्याप्त तेल, गैस और उर्वरक उपलब्ध कराने में भी नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि देश में अब गलत फैसलों के खिलाफ आवाज उठाना भी अपराध जैसा माना जाने लगा है। उनके मुताबिक सरकार की नीतियों के कारण आम नागरिक महंगाई की मार झेलने को मजबूर हैं और जरूरी संसाधनों की उपलब्धता भी प्रभावित हो रही है।

एलपीजी सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी को लेकर श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि घरेलू LPG cylinder में 60 रुपये और commercial LPG cylinder में 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि पहले अंतरराष्ट्रीय कीमतों में कमी का लाभ जनता को नहीं दिया गया और अब महंगाई बढ़ाकर लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जंग की स्थिति में सब चंगा सी जैसे दावे करने वाली मोदी सरकार पर्याप्त तेल, गैस और उर्वरक मुहैया कराने में भी लाचार नजर आ रही है।