Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर में अवैध PG में सिलेंडर ब्लास्ट, घर में लगी आग से मचा हड़कंप

ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर में सोमवार को एक अवैध पीजी में सिलेंडर फटने से आग लगने की घटना सामने आई।
top-news

ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर में सोमवार को एक अवैध पीजी में सिलेंडर फटने से आग लगने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार मकान नंबर डी-73 में चल रहे अवैध पीजी में अचानक गैस सिलेंडर से लीकेज होने लगी और कुछ ही देर में आग भड़क गई। मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन थोड़ी ही देर बाद सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि सिलेंडर में गैस कम होने के कारण कोई व्यक्ति झुलसा नहीं।


घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग की वजह से घर में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के मकानों में रहने वाले लोग भी डर गए और घरों से बाहर निकल आए। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बीटा-1 सेक्टर में बड़ी संख्या में अवैध पीजी चल रहे हैं, जिससे अक्सर सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहता है। सेक्टर के आरडब्ल्यूए महासचिव हरेंद्र भाटी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि सेक्टर में चल रहे अवैध PG और हॉस्टल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।