Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना
● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय
● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत
● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई
● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं
● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी
● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव
● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला
गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी पहल: cyber fraud रोकने के लिए Zomato, Swiggy, Flipkart, MobiKwik और Ajio के साथ coordination meeting
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में cyber crime और financial fraud पर रोक लगाने के लिए एक अहम बैठक आयोजित की गई।
- sakshi choudhary
- 11 Mar, 2026
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में cyber crime और financial fraud पर रोक लगाने के लिए एक अहम बैठक आयोजित की गई। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस coordination meeting में प्रमुख e-commerce और payment gateway कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में Zomato Limited, Swiggy Limited, MobiKwik, Flipkart Internet Pvt. Ltd. और Ajio सहित कई कंपनियों के legal और compliance प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य online platforms के जरिए बढ़ते cyber fraud मामलों पर रोक लगाने के लिए पुलिस और कंपनियों के बीच बेहतर coordination स्थापित करना था।
बैठक के दौरान हाल के समय में सामने आए credit card fraud मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस के अनुसार साइबर अपराधी चोरी या दुरुपयोग किए गए credit card details का इस्तेमाल कर online marketplaces से सोने के सिक्के, gift cards और premium smartphones जैसे महंगे सामान खरीद रहे हैं। इस तरह के fraud transactions को रोकने के लिए कंपनियों के fraud detection systems को मजबूत करने और suspicious transactions को शुरुआती स्तर पर पहचानने पर जोर दिया गया।
बैठक में online platforms के दुरुपयोग को रोकने के लिए geo-fencing, advanced KYC verification और business authentication जैसे सुरक्षा उपायों को लागू करने पर भी चर्चा हुई। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने गौतमबुद्धनगर पुलिस को cyber crime मामलों में पूरा सहयोग देने और suspicious transactions की जानकारी समय पर law enforcement agencies के साथ साझा करने का आश्वासन दिया। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने financial details किसी के साथ साझा न करें और cyber fraud होने पर तुरंत national cyber crime helpline 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *