Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

ग्रेटर नोएडा में LPG संकट: रात में बुकिंग करने की दी सलाह, हॉस्टल में लकड़ी से खाना

ग्रेटर नोएडा में घरेलू एलपीजी सिलिंडर की बढ़ती मांग के चलते उपभोक्ताओं को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारत गैस, एचपी और इंडेन गैस की ऑनलाइन बुकिंग के दौरान सर्वर बार-बार डाउन हो रहा है। इस स्थिति को देखते हुए जिला पूर्ति विभाग ने रात में सिलिंडर बुकिंग करने की सलाह दी है। इसके अलावा उपभोक्ता वॉट्सएप, IVRS, कंपनी ऐप और मिस्ड कॉल समेत छह माध्यमों से भी बुकिंग करा सकते हैं।
top-news

कामर्शियल सिलिंडर की कमी के कारण कई हॉस्टल, पीजी और रेस्टोरेंट में खाना बनाने में दिक्कतें आ रही हैं। नॉलेज पार्क स्थित कावेरी बालक हॉस्टल में गैस की अनुपलब्धता के कारण खाना लकड़ियों से बनाया जा रहा है। फास्ट-फूड की कई दुकानें भी सिलिंडर न मिलने के कारण बंद हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि कामर्शियल सिलिंडर का भाव सामान्य ₹1,530 की बजाय ₹2,900 तक पहुँच गया है।

गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए जिलाधिकारी ने निरीक्षण अभियान चलाया। दादरी स्थित विभिन्न गैस एजेंसियों की जांच में एलपीजी सिलिंडरों की पर्याप्त उपलब्धता पाई गई। जिले में कुल 1,94,560 राशन कार्ड धारक हैं, जिनमें से 8,603 यूनिटों में LPG कनेक्शन हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 50% परिवार अभी भी लकड़ी और उपलों से खाना बनाते हैं। प्रशासन ने उपभोक्ताओं से संयम बरतने और रात में बुकिंग करने की अपील की है।