Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
ग्राम आमका में अवैध कॉलोनी पर Greater Noida Authority का बुलडोज़र, कार्रवाई जारी रहेगी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देश पर ग्राम आमका में अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।
- sakshi choudhary
- 13 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देश पर ग्राम आमका में अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। प्राधिकरण के वर्क सर्किल-2 की टीम ने प्राधिकरण पुलिस बल के सहयोग से खसरा संख्या 295, 296, 297, 298 और 299 पर चल रहे अनधिकृत निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान बुलडोज़र की मदद से अवैध रूप से बनाए जा रहे ढांचे और निर्माण कार्य को ध्वस्त किया गया।
प्राधिकरण की इस कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया और अधिकारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। स्थिति तनावपूर्ण होने के बावजूद मौके पर मौजूद प्राधिकरण पुलिस बल ने हालात को संभाला और ध्वस्तीकरण अभियान को जारी रखा। प्रशासन की सख्ती के बीच अवैध कॉलोनी के निर्माण को पूरी तरह हटाने की कार्रवाई की गई।
यह अभियान महाप्रबंधक एके सिंह और वरिष्ठ प्रबंधक नरौताम सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। प्राधिकरण अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि Greater Noida क्षेत्र में अवैध कॉलोनी और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की जमीन खरीदने से पहले Greater Noida Authority से उसकी वैधता की जानकारी अवश्य लें।