Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा शुरू, पश्चिमी यूपी के उत्पादों को मिलेगा Global Market का सीधा रास्ता ● ग्रेटर नोएडा में अवैध कूड़ा डंपिंग पर सख्ती, जीटा वन में चार ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी गईं, एक लाख रुपये का जुर्माना ● राम मंदिर दान पेटिका विवाद: दूसरी बार मंदिर पहुंची SIT, पुजारियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों से होगी पूछताछ ● ममता बनर्जी ने भवानीपुर हार को दी हाईकोर्ट में चुनौती, शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल ● Noida International Airport: अपनी जमीन देने वाले किसानों ने भरी पहली उड़ान, 104 वर्षीय राजवती देवी हुईं भावुक ● Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में झमाझम बारिश, गर्मी से राहत लेकिन बढ़ेगी उमस ● दिल्ली में AAP कार्यकर्ता मोहम्मद राशिद की गोली मारकर हत्या, रंगदारी विवाद में 15 राउंड फायरिंग से दहला नेहरू विहार ● जेवर से लखनऊ की पहली उड़ान: किसानों के सम्मान में सीएम योगी का संदेश, कहा- अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर ● पाली गांव में बिजली संकट पर ग्रामीणों का अल्टीमेटम, 33 केवी उपकेंद्र से सप्लाई जोड़ने की मांग; 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी ● ब्रेकअप के बाद आत्मघाती कदम उठाने जा रहे युवक की जेवर पुलिस ने बचाई जान, इंस्टाग्राम पोस्ट से मिला था अलर्ट

Greater Noida में Vijay Singh Pathik की 144वीं जयंती पर भव्य संगोष्ठी, Jayant Chaudhary सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Greater Noida के सेक्टर PI-1 स्थित ऐच्छर के रामलीला मैदान में स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी, बिजोलिया किसान आंदोलन के प्रणेता और समाज सुधारक Vijay Singh Pathik की 144वीं जयंती उत्साह के साथ मनाई गई।
top-news

Greater Noida के सेक्टर PI-1 स्थित ऐच्छर के रामलीला मैदान में स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी, बिजोलिया किसान आंदोलन के प्रणेता और समाज सुधारक Vijay Singh Pathik की 144वीं जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भव्य संगोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर महान क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को याद किया।


कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय तथा शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री Jayant Chaudhary मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। Jayant Chaudhary ने Vijay Singh Pathik को क्रांति, स्वाभिमान और किसान चेतना का अमर प्रतीक बताते हुए कहा कि बुलंदशहर में जन्मे इस महान सेनानी ने कम उम्र में ही स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और 1916 के बिजोलिया किसान आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि Pathik के विचार किसानों के अधिकारों, सामाजिक न्याय और जनजागरण के लिए आज भी प्रेरणा देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आजादी से पहले देश के कई बड़े नेताओं ने भी Pathik के संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेकर आंदोलन को नई दिशा दी।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद Chandan Chauhan, उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री Dr. Somendra Tomar, दादरी विधायक Tejpal Singh Nagar, पूर्व सांसद Malook Singh Nagar, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Harishchandra Bhati, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष Dr. Yashveer Singh और पूर्व मंत्री Kalu Ram Chaudhary सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। संगोष्ठी में Vijay Singh Pathik के जीवन, उनके क्रांतिकारी संघर्ष, किसान आंदोलन में योगदान, महिलाओं की शिक्षा और छुआछूत विरोध जैसे सामाजिक सुधारों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में युवाओं को Pathik के आदर्शों से जोड़ने, शिक्षा और समाज उत्थान के लिए प्रेरित करने के साथ ही 36 बिरादरी को एकजुट होकर राष्ट्र और समाज के लिए कार्य करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *