Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Delhi NCR में बदला मौसम, हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई और साथ ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। नोएडा समेत एनसीआर के अन्य हिस्सों में आसमान पर बादलों की घनी छाया देखी गई। तेज धूप के बावजूद चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए चेताया है कि बारिश के दौरान गरज और बिजली के साथ तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी, और झोंकों में यह 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुँच सकती हैं।
top-news

मौसम विभाग के अनुसार, 16-17 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में तेज सतही हवाओं की गति 15-30 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री और न्यूनतम 14-17 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं, 18 मार्च को हल्की बारिश और गरज के साथ तेज हवाओं का दौर फिर संभव है। इस दौरान हवाओं की गति 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम 17-19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

शनिवार को तेज धूप के बावजूद हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम 18.1 डिग्री दर्ज किया। आर्द्रता अधिकतम 83 प्रतिशत और न्यूनतम 24 प्रतिशत रही। रिज और आया नगर में अधिकतम तापमान 33.2, लोधी रोड में 33 और पालम में 31.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आने वाले दिनों में मौसम में हल्की बारिश और बादलों का दौर जारी रहने की संभावना है, जिससे दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।