Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय लोक अदालत! ट्रैफिक चालानों और लंबित मामलों का सुलह-समझौते से निस्तारण

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर जिला न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सुलह और समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। विशेष रूप से ट्रैफिक पुलिस ने चालानों के निपटारे के लिए अलग हेल्पडेस्क लगाया, जहां सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी। हेल्पडेस्क पर कम राशि के जुर्माने या आपसी सहमति से कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।
top-news

ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर विनय तोमर और हेड कांस्टेबल आदित्य चौहान ने बताया कि हेल्पडेस्क पर लोगों की मदद की गई और चालानों के प्रिंट आउट भी दिए गए। लोक अदालत में बिना हेलमेट वाहन चलाना, सीट बेल्ट नहीं पहनना, ट्रैफिक सिग्नल तोड़ना, गलत पार्किंग, प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) और बीमा नवीनीकरण जैसे मामलों की सुनवाई की गई। इससे नागरिकों को न केवल समय की बचत हुई बल्कि जुर्माने का बोझ भी कम हुआ।

इसके अलावा, अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक विवाद, मोटरयान दुर्घटना अधिनियम से जुड़े प्रकरण, बिजली-पानी से संबंधित वाद, धारा 138 एनआई एक्ट, भू-राजस्व व सेवा संबंधी मामले और अन्य प्री-लिटिगेशन मामले भी सुलह-समझौते के माध्यम से निपटाए गए। न्यायिक अधिकारियों की विभिन्न पीठों के समक्ष पक्षकारों को विवाद निपटाने का अवसर मिलने से अनेक मामलों का मौके पर ही समाधान हुआ। इस प्रक्रिया से पक्षकारों को समय और धन दोनों की बचत हुई।