शारदा यूनिवर्सिटी में ‘Belliatus 2026’ का रंगारंग आगाज़, नॉर्थईस्ट संस्कृति की दिखी अनोखी झलक
- sakshi choudhary
- 20 Mar, 2026
शारदा यूनिवर्सिटी के आनंद स्वरूप ऑडिटोरियम में नॉर्थईस्ट कल्चरल फेस्ट ‘Belliatus’ का 9वां एडिशन बेहद भव्य और रंगारंग अंदाज़ में आयोजित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नॉर्थईस्ट भारत की समृद्ध और विविध संस्कृति को देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाना और आपसी समझ को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य, संगीत, रंग-बिरंगे परिधान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही, नॉर्थईस्ट के पारंपरिक हस्तशिल्प और खानपान के स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।
इस फेस्ट की खास बात यह रही कि शारदा यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे 2000 से अधिक नॉर्थईस्ट के छात्रों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे कार्यक्रम और भी जीवंत हो उठा। इसके अलावा 95 से अधिक देशों के 2500 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छात्रों की भागीदारी ने यूनिवर्सिटी के बहुसांस्कृतिक माहौल को बखूबी दर्शाया। आयोजन के दौरान नॉर्थईस्ट की संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने वाले कई विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया, जिससे इस आयोजन का महत्व और बढ़ गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आईपीएस अधिकारी और सिक्किम हाउस के आयुक्त श्री अश्वनी कुमार चंद ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देते हैं, बल्कि देश की एकता और अखंडता को भी मजबूत करते हैं। वहीं, शारदा यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर वाई. के. गुप्ता ने इस आयोजन को ‘विविधता में एकता’ का जीवंत उदाहरण बताया। इस मौके पर वाइस चांसलर प्रो. डॉ. सिबाराम खारा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, फैकल्टी मेंबर्स और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।