Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

सादोपुर की बेटी मुस्कान बैसोया ने UPSC में पाई सफलता, गांव में भव्य स्वागत से बढ़ा गौरव

दादरी के ग्राम सादोपुर की होनहार बेटी मुस्कान बैसोया ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 771 हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनिल बैसोया की पुत्री मुस्कान की इस उपलब्धि से गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि मुस्कान की मेहनत और लगन आज पूरे गांव के लिए प्रेरणा बन गई है, खासकर बेटियों के लिए यह एक मिसाल है।
top-news

दादरी के ग्राम सादोपुर की होनहार बेटी मुस्कान बैसोया ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 771 हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनिल बैसोया की पुत्री मुस्कान की इस उपलब्धि से गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि मुस्कान की मेहनत और लगन आज पूरे गांव के लिए प्रेरणा बन गई है, खासकर बेटियों के लिए यह एक मिसाल है।


मुस्कान की सफलता के उपलक्ष्य में उनके पैतृक गांव सादोपुर में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जगबीर नम्बरदार ने किया, जिसमें गांव के बुजुर्गों, युवाओं और साथियों ने फूलमालाओं और पगड़ियों के साथ मुस्कान का जोरदार स्वागत किया। गांव निवासी रोहित मत्ते गुर्जर ने बताया कि इस उपलब्धि से पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल है। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और गणमान्य लोगों ने समारोह में पहुंचकर मुस्कान को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


सम्मान समारोह में मुस्कान बैसोया ने कहा कि यह सफलता उनके लिए गर्व का क्षण है और वे आगे भी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ देश और समाज की सेवा करेंगी। उन्होंने बुजुर्गों के सम्मान और समाज के हर वर्ग की सहायता करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर, समाजसेवी मौजीराम नागर, वीरेंद्र प्रधान, पूर्व ACP धर्मपाल सिंह सहित कई प्रमुख लोग और संस्थाएं मौजूद रहीं, जिन्होंने मुस्कान की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को सराहा।