Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

यीड़ा में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार, ट्रैक्टर और फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स के लिए भूमि आवंटित

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने क्षेत्र में औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण ने ट्रैक्टर और निर्माण उपकरण, खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में काम करने वाली प्रमुख कंपनियों को भूमि आवंटित की है। इस पहल के तहत सेक्टर-10 में Escorts Kubota Limited को लगभग 154 एकड़ भूमि मिली है। कंपनी यहां अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करेगी, जिसमें ट्रैक्टर और निर्माण उपकरण का उत्पादन होगा। इस परियोजना में लगभग 2000 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और करीब 4000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
top-news

इसी तरह, CNH Industrial India Pvt. Ltd. को सेक्टर-8डी में 100 एकड़ भूमि दी गई है, जहां कंपनी नई ट्रैक्टर निर्माण इकाई स्थापित करेगी। इस परियोजना में 1200 करोड़ रुपये का निवेश होगा और करीब 1200 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके अतिरिक्त, Sun Organic Industries Pvt. Ltd. को 30,000 वर्गमीटर भूमि आवंटित की गई है, जहां ड्राई फ्रूट प्रोसेसिंग और पैकेजिंग यूनिट स्थापित की जाएगी। इस परियोजना में लगभग 225 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और 500 से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि ये परियोजनाएं यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने में मदद करेंगी। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा। YEIDA के इस कदम से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी और भविष्य में और अधिक निवेश आकर्षित होने की संभावना बढ़ेगी।