Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

दादरी की बेटियों का कमाल: डेरी मच्छा गांव की दो सगी बहनों ने रचा इतिहास, बनीं असिस्टेंट कमिश्नर

गौतमबुद्ध नगर के दादरी क्षेत्र के डेरी मच्छा गांव से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा घोषित यूपी पीसीएस 2024 के परिणाम में सगी बहनों नेहा नागर और निधि नागर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स) पद हासिल किया है। इस उपलब्धि के बाद पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है और परिवार सहित क्षेत्र के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। यह सफलता उन सभी युवाओं के लिए मिसाल है जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को साकार करने का हौसला रखते हैं।
top-news

निधि नागर ने अपने पांचवें प्रयास में 16वीं रैंक हासिल कर टॉप रैंकर्स में जगह बनाई, जबकि नेहा नागर ने चौथे प्रयास में 156वीं रैंक प्राप्त की। खास बात यह है कि दोनों बहनों ने कई बार असफलताओं का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। नेहा दूसरी बार इंटरव्यू तक पहुंची थीं, जबकि निधि तीसरी बार इंटरव्यू में शामिल हुई थीं। लगातार प्रयास और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया, जो उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है।

नेहा नागर ने बताया कि उन्होंने बिना किसी बड़े कोचिंग संस्थान के, केवल सेल्फ स्टडी के जरिए यह सफलता हासिल की। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने पिता को दिया, जिन्होंने हर असफलता के बाद उन्हें प्रेरित किया। दोनों बहनों ने युवाओं को संदेश दिया कि अगर मेहनत और धैर्य बना रहे, तो सफलता निश्चित है। दादरी की इन बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि संघर्ष जितना बड़ा होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी।