Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Noida International Airport Expansion: 14 गांवों के किसानों को मुआवजा, 3 अप्रैल से Special Camps शुरू

Noida International Airport के expansion को लेकर अधिग्रहित भूमि के मुआवजे का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है।
top-news

Noida International Airport के expansion को लेकर अधिग्रहित भूमि के मुआवजे का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जेवर तहसील के 14 गांवों की 1838.4176 हेक्टेयर भूमि से प्रभावित किसानों को compensation देने के लिए पारदर्शी और तेज प्रक्रिया लागू करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने घोषणा की है कि 03 अप्रैल 2026 से सभी प्रभावित गांवों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहां किसानों की सभी औपचारिकताएं मौके पर ही पूरी कराई जाएंगी।


प्रशासन के अनुसार इन camps में लेखपाल और अमीन की टीम किसानों से जरूरी documents और प्रतिकर form लेकर उनकी पत्रावलियां तैयार करेगी। इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रत्येक गांव में राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और अमीन की नियुक्ति की गई है, जबकि तहसीलदार जेवर को overall monitoring की जिम्मेदारी दी गई है। यह कैंप ग्राम थोरा, बंकापुर, नीमका शाहजहांपुर, अहमदपुर चौरोली, ख्वाजपुर, रामनेर, किशोरपुर, बनवारीबांस, पारोही, रोही, मुकीमपुर शिवारा, जेवर बांगर, साबोता मुस्तफाबाद और दयानतपुर सहित सभी प्रभावित क्षेत्रों में आयोजित होंगे।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने किसानों से अपील की है कि वे इन कैंपों में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उन्हें बिना किसी देरी और बिचौलियों के सीधा मुआवजा मिल सके। इस अहम बैठक में अपर जिलाधिकारी बच्चू सिंह, अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार और उप जिलाधिकारी दुर्गेश सिंह भी मौजूद रहे। प्रशासन का उद्देश्य है कि Noida International Airport expansion project से प्रभावित सभी किसानों को पारदर्शी तरीके से समय पर compensation प्रदान किया जाए।