Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस

Greater Noida Authority: अब बेकार इलेक्ट्रॉनिक्स सामान को ना फेंके! मिलेंगे पैसै, अथॉरिटी ने उठाए ये कदम

top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब ई-वेस्ट को वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस कराने की दिशा में ठोस कदम उठा रहा है। पुराने मोबाइल, लैपटॉप, चार्जर जैसे बेकार पड़े इलेक्ट्रॉनिक सामानों को सही तरीके से निस्तारित करने के लिए प्राधिकरण ने ईओआई (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) जारी किया था, जिस पर पांच कंपनियों ने रुचि दिखाई है। सोमवार को इन पांचों कंपनियों ने प्राधिकरण के सामने अपना प्रस्तुतिकरण दिया, जिसके बाद इन कंपनियों को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Greater Noida Authority: इस तरह कर सकेंगे पैसे प्राप्त 

Greater Noida Authority
Greater Noida Authority

सूचीबद्ध होने के बाद ग्रेटर नोएडा के लोग अपने बेकार इलेक्ट्रॉनिक सामान इन कंपनियों को देकर उसके बदले में पैसे प्राप्त कर सकेंगे। प्राधिकरण की ओर से इन सामानों के रेट तय किए जाएंगे, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। प्राधिकरण की ओएसडी गुंजा सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह और प्रबंधक संध्या सिंह की उपस्थिति में कंपनियों का प्रस्तुतिकरण हुआ। एसीईओ लक्ष्मी वीएस ने जानकारी दी कि इन कंपनियों को ई-वेस्ट कलेक्ट कर प्लांट तक ले जाने और प्रोसेस करने के लिए अनुबंधित किया जाएगा।

जाने क्यो प्राधिकरण ने उठाया ये नया कदम 

स्वच्छ ग्रेटर नोएडा की दिशा में यह Greater Noida Authority द्वारा एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस पहल से न केवल पर्यावरण को ई-वेस्ट के नुकसान से बचाया जा सकेगा, बल्कि नागरिकों को भी फायदा मिलेगा। सूचीबद्ध कंपनियों की पूरी जानकारी और ई-वेस्ट के रेट्स जल्द ही प्राधिकरण की वेबसाइट और संपर्क नंबरों पर उपलब्ध होंगे। प्राधिकरण इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर नागरिकों को इसकी सुविधा देने के लिए पूरी तरह सक्रिय है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video