Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
ग्रेटर नोएडा में Land Compensation बढ़ाने की तैयारी, किसानों को मिल सकता है बड़ा लाभ
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र के अधिसूचित गांवों के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। करीब 14 वर्षों बाद जमीन के मुआवजे की दरों में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
- sakshi choudhary
- 03 Apr, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र के अधिसूचित गांवों के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। करीब 14 वर्षों बाद जमीन के मुआवजे की दरों में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्राधिकरण के CEO एनजी रवि कुमार के अनुसार, 13 या 14 अप्रैल को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव रखा जाएगा, जिसमें मुआवजा दर को बढ़ाकर लगभग 6000 रुपये प्रति वर्गमीटर करने की योजना है। वर्तमान में यह दर 4100 रुपये प्रति वर्गमीटर है, जिससे किसानों को सीधे तौर पर आर्थिक फायदा मिलने की उम्मीद है।
इस प्रस्ताव के तहत काश्तकारों को छह प्रतिशत विकसित भूखंड देने का प्रावधान भी शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि यदि किसान भूखंड नहीं लेते हैं, तो मुआवजा राशि बढ़कर करीब 7000 रुपये प्रति वर्गमीटर तक पहुंच सकती है। यह फैसला किसानों के हित में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे उनकी आय में सुधार होगा और विकास परियोजनाओं में उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी।
वहीं, नोएडा प्राधिकरण में भी बोर्ड बैठक की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें 10 से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। इस बैठक में 18 से 25 मीटर चौड़ी सड़कों के किनारे बने आवासीय क्षेत्रों में commercial activity की अनुमति देने पर भी विचार किया जाएगा। इसके साथ ही विकसित जमीनों के आवंटन दर में छह प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। पहले यह बैठक अप्रैल के पहले सप्ताह में होनी थी, लेकिन Noida Airport के लोकार्पण के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।