Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

नोएडा में लावारिस कुत्ते का हमला, पूर्व रक्षा मंत्रालय अधिकारी गंभीर रूप से घायल

नोएडा के यमुना सिटी स्थित सेक्टर-22ए की अजनारा पैनोरमा सोसाइटी में लावारिस कुत्तों के आतंक की एक गंभीर घटना सामने आई है। सोसाइटी में टहलने निकले पूर्व रक्षा मंत्रालय सिविल सेवा अधिकारी डॉ. दीर्घ नारायण पर एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने उन्हें करीब 13 बार काटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान उनकी पत्नी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया, जिसके बाद कुत्ते को भगाया गया।
top-news

नोएडा के यमुना सिटी स्थित सेक्टर-22ए की अजनारा पैनोरमा सोसाइटी में लावारिस कुत्तों के आतंक की एक गंभीर घटना सामने आई है। सोसाइटी में टहलने निकले पूर्व रक्षा मंत्रालय सिविल सेवा अधिकारी डॉ. दीर्घ नारायण पर एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने उन्हें करीब 13 बार काटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान उनकी पत्नी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया, जिसके बाद कुत्ते को भगाया गया।


घटना शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है, जब डॉ. दीर्घ नारायण अपनी पत्नी के साथ सोसाइटी परिसर में टहल रहे थे। हमले के बाद उन्हें तत्काल ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद देर रात उन्हें घर भेज दिया गया। पीड़ित ने दनकौर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और नगर निगम, यमुना प्राधिकरण तथा सोसाइटी मेंटेनेंस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


स्थानीय निवासियों ने सोसाइटी में बढ़ती लावारिस कुत्तों की समस्या पर गंभीर चिंता जताई है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कुत्तों के टीकाकरण और नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। निवासियों ने आरोप लगाया कि कुछ कुत्तों को पहले रेबीज वैक्सीनेशन दिया गया था, लेकिन बाद में यह अभियान ठप पड़ गया। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है और प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *