Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

नोएडा में संजय निषाद का शक्ति प्रदर्शन, 2027 चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में बढ़ाई निषाद पार्टी की सक्रियता

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने नोएडा के इनडोर स्टेडियम में विशाल जनसभा और शक्ति प्रदर्शन कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निषाद पार्टी की पकड़ मजबूत करने का संकेत दिया है। पिछले कुछ दिनों से नोएडा में डेरा डाले संजय निषाद लगातार मछुआ समाज के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुटे हैं। पार्टी का लक्ष्य यमुना किनारे बसे मछुआ समुदाय के वोट बैंक को एकजुट कर राजनीतिक समीकरणों को अपने पक्ष में करना है।
top-news

सभा के दौरान संजय निषाद ने विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में उनके समाज को शिक्षा और ज्ञान से वंचित रखा गया, जबकि बसपा सरकार में उनकी आजीविका प्रभावित हुई। उन्होंने दावा किया कि निषाद समाज के हितों की असली लड़ाई एनडीए गठबंधन ने लड़ी है और वही समाज को सम्मान और अधिकार दिलाने का काम कर रहा है। इस बयान से राजनीतिक माहौल और गर्मा गया है।

संजय निषाद ने यह भी कहा कि भाजपा जिन सीटों पर पिछली बार जीत हासिल नहीं कर पाई, उन क्षेत्रों में निषाद पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सकती है और गठबंधन को मजबूत बना सकती है। उन्होंने भाजपा से अधिक सीटों की मांग करते हुए दावा किया कि उनकी पार्टी हर हारी हुई सीट को जीत में बदलने की क्षमता रखती है। यह रणनीति 2027 चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में एनडीए की पकड़ मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।