Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, किसान चौक अंडरपास को समय पर पूरा करने के निर्देश

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट (ग्रेनो वेस्ट) में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे किसान चौक अंडरपास का जायजा लिया और निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। विधायक ने प्राधिकरण अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
top-news

निरीक्षण के दौरान विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि किसान चौक अंडरपास के निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम होगी और लंबे समय से लग रहे जाम की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने किसान चौक से तिगरी तक मुख्य मार्ग के विस्तार और 60 मीटर रोड के चौड़ीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इन परियोजनाओं को क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए अधिकारियों से कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा विधायक ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रस्तावित आधुनिक श्मशान घाट के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इन सभी परियोजनाओं के पूरा होने के बाद स्थानीय निवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दीपक यादव, लोकेश त्यागी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।