Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ देश: मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मुंबई में दही हांडी की जोरदार तैयारी
● Public Exam Reforms: देश की परीक्षा व्यवस्था में होंगे बड़े सुधार? हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने मांगे सुझाव, 13 सितंबर तक मौका
● Ghaziabad: अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी में सुविधाएं अधूरी, मेंटेनेंस बढ़ाने और मनमाने बिजली शुल्क का आरोप
● नोएडा मजदूर आंदोलन: आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द, हाईकोर्ट के फैसले से पुलिस के आरोपों पर उठे सवाल
● जन्माष्टमी पर दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, नोएडा-गाजियाबाद में जलभराव; गर्मी से मिली राहत
● Greater Noida Traffic Alert: किसान चौक पर आज रात से ट्रैफिक डायवर्जन, दो सप्ताह तक संभलकर चलें
● एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन
● Sharda University में ‘दीक्षारंभ 2026’ का भव्य आयोजन, Chirag Paswan ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
● EV India Expo 2026 का सफल समापन, 30 हजार से ज्यादा बिजनेस विजिटर्स ने लिया हिस्सा
● ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आवास से एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी तक 7 बड़े फैसले, जानें क्या बदलेगा
Greater Noida West में जर्जर सड़क से बच्चों की सुरक्षा खतरे में, School Bus फंसने से बढ़ी चिंता
Greater Noida West में स्थित Ram Universal School से Samriddhi Society के बीच की सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है, जिससे रोजाना स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
- sakshi choudhary
- 08 Apr, 2026
Greater Noida West में स्थित Ram Universal School से Samriddhi Society के बीच की सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है, जिससे रोजाना स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के उपाध्यक्ष Himanshu Rajput के अनुसार सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, टूटी हुई सतह और जलभराव जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं, जो न केवल यातायात को प्रभावित कर रही हैं बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ा रही हैं। यह मार्ग बच्चों और अभिभावकों के लिए Daily commute में बड़ी परेशानी बन गया है।
समिति की अध्यक्ष Rashmi Pandey ने बताया कि स्थिति की गंभीरता उस समय और स्पष्ट हो गई जब एक School Bus इसी जर्जर सड़क के गड्ढों में फंस गई। इस घटना के कारण वहां आने-जाने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही का स्पष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि प्राधिकरण आम नागरिकों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
इसके अलावा, क्षेत्र में चल रहे Construction work के कारण भारी वाहन अक्सर सड़क पर खड़े रहते हैं, जिससे Traffic jam और Accident risk कई गुना बढ़ जाता है। गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर मुद्दे पर तुरंत Action लिया जाए। सड़क की मरम्मत, गड्ढों की भराई और बेहतर Traffic management की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी संभावित हादसे से बचा जा सके।